फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   86 corona infected found in the district

जिले में कोरोना के 86 संक्रमित मिले

Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
86 corona infected found in the district
जिले में कोरोना के 86 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना की रफ्तार घटी है। शनिवार को जिले में 1537 की जांच की गई, जिसमें केवल 86 ही संक्रमित मिले। 308 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अचानक कम होने लगा है। जिले में 1537 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें केवल 86 ही कोराना संक्रमित मिले हैं, कोरोना संक्रमण से शनिवार को किसी की मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमित 308 मरीज ठीक हो गए हैं, जिनको डिस्चार्ज किया गया है। जिले में इस समय एक्टिव केस घटकर 774 पर आ गए हैं। जिले में मौसम में परिवर्तन प्रारंभ होते ही कोरोना का प्रभाव कम होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 13297 का हुआ टीकाकरण
जिले में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 13297 लोगों का टीकाकरण कराया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के 1949 को टीका लगा। अधिक आर्य वर्ग में 1263 को पहली डोज और 13658 को दूसरी डोज लगाई गई। 427 को बुस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को लगेगी बुस्टर डोज
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर कर्मचारियों को बुस्टर डोज लगाई जाएगी। कर्मचारी नेता राजकुमार तोमर ने बताया कि 31 जनवरी को रोडवेज परिसर में बुस्टर डोज के लिए शिविर लगेगा। जिन कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगे तीन माह हो गए है, उन्हें यह डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed