{"_id":"5cb4c6d7bdec2214720fc555","slug":"81555351255-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ माग पटरी पर आग लगने से कीमती पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ माग पटरी पर आग लगने से कीमती पेड़ जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ पटरी मार्ग पर आग लगने से कीमती पेड़ जले
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात कारणों से लगी आग में सड़क किनारे खड़े कीमती पेड़ जल गए। आग में पेड़ों पर घोंसलों में पक्षियों के बच्चे भी जलकर मर गए। आग को खेतों में फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव बुआड़ा के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में अचानक लगी आग पेड़ों ने पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को अपने खेतों की तरफ बढ़ते देख गांव सराय निवासी जैनुल अब्बास एडवोकेट ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक, फायर मैन रविंद्र सिंह, वीरपाल सिंह व इंद्रवीर सिंह ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अन्यथा किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने व गेहूं की फसल बर्बाद हो सकती थी। ग्रामीणों के मुताबिक गांव बुआड़ा व सराय के बीच लगभग 600 मीटर के दायरे में फैली आग में सड़क किनारे खड़े काफी संख्या में पेड़ भी जल गए। इन पेड़ों पर घोंसले भी जल गए, जिनमें मौजूद पक्षियों के बच्चे भी जलकर मर गए हैं। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आग लगने के कारण की जांच पड़ताल में जुटे हैं।