फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलाई

तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलाई

Wed, 13 Mar 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलाई
तंबाकू छोड़ने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेलनगर और प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला में नेशनल तंबाकू कंट्रोल बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एत कैंपेन का आयोजन किया गया।

प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अमित पाठक, रेडियो एसडी 90.8 एफएम निदेशक डा सिद्धार्थ शर्मा व प्रधानाचार्या शबिना बेगम एवं प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। कोआर्डिनेटर पाठक ने बताया कि तंबाकू सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक है, जिससे मरीज को कैंसर व हृदय रोग आदि होने का खतरा भी बन जाता है। शबिना बेगम और अमरपाल सिंह ने बताया कि तंबाकू के सेवन करने वाले व्यक्ति मानसिक रोग का भी शिकार हो जाते है यह कभी-कभी उनके द्वारा आत्महत्या करने का कारण भी बन जाता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तंबाकू छोड़ने तथा उससे बचने के उपाय बताए गए। मौजूद लोगों को तंबाकू छोड़ने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ युवाओं के बीच तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान रजब, खुशहाम कमर, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed