{"_id":"5c5f1489bdec2208b000fba7","slug":"81549735049-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने से 36 गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने से 36 गायों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पानी पीने से 36 गायों की मौत
मीरापुर। दूषित पानी पीने से गांव टिकौला में 36 गायों की मौत हो गई। कीमती गायों की मौत से पशुपालकों के सामने संकट पैदा हो गया है।
रामराज थानाक्षेत्र के गांव टिकौला निवासी पशु पालक दीपचंद व सुखपाल आदि की गायों को लेकर उनके बेटे गुड्डू एवं कवंरपाल आदि प्रति दिन खादर क्षेत्र में चराने के लिए जाते हैं। पशु पालक दीपचन्द का कहना है कि एक माह के समय में उसकी 36 गाय अकाल मृत्यु की शिकार हो चुकी हैं। लगातार गायों के मरने से गो पालकों में हड़कंप मचा है। मीरापुर के पशु चिकित्सक डा समीर बिंदल ने भी घटना की जानकारी लेने के बाद बताया कि विषाक्त अथवा दूषित पानी पीने से गायो की मृत्यु संभावित है। गायों का पोस्टमार्टम होना चाहिए था।
शराब को लेकर छापामारी
मीरापुर। मीरापुर पुलिस ने भी शुक्रवार की रात गांव मुकल्लमपुरा निवासी कल्लू पुत्र सुरेशचन्द को 21 पव्वे अंगेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कच्ची शराब पकड़ने के लिए पुलिस ने तुल्हेड़ी, भुम्मा, कुतुबपुर, मुकल्लमपुरा, दायमपुरा, कासमपुर खोला समेत कस्बे के कुछ मौहल्लो में भी दबिश दी है। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।
-------------
नगर पंचायत में सामूहिक विवाह
मीरापुर। गांधी आश्रम परिसर में नगर पंचायत मीरापुर के बैनर तले पांच सामूहिक विवाह हुए। नगर पंचायत की ओर से पांचों युवतियों को 20-20 हजार रुपये के चेक तथा 10-10 हजार रुपये कीमत का घरेलू सामान, कपड़े एवं बर्तन आदि भेंट किए गए। प्रत्येक जोडे को सामान के साथ एक-एक आम का पौधा भी दिया। चेयरपर्सन तंजीला बेगम व अधिशासी अधिकारी अनूप राय की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए। पूर्व विधायक सुरेश चंद तितौरिया, पूर्व चैयरमैन जहीर कुरैशी, नवीन सैनी, राजेंद्र रस्तोगी, मनोज भद्रकाशी, आरके पारासर, संतोष देवी, आबिदा नाज, संजय कुमार, कीर्तिभूषण शर्मा, कृष्णमोहन शर्मा, मूलचन्द शर्मा आदि रहे।