फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 फरवरी से चलेगा विशेष जेई टीकाकरण अभियान

25 फरवरी से चलेगा विशेष जेई टीकाकरण अभियान

Sat, 09 Feb 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
25 फरवरी से चलेगा विशेष जेई टीकाकरण अभियान
25 फरवरी से चलेगा विशेष जेई टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जिले में जेई टीकाकरण अभियान 25 फरवरी से चलाया जाएगा। नेहरू नेत्र चिकित्सालय को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा और चिकित्सालय को एक एंबुलेंस दी जाएगी।

कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में डीएम ने कहा कि 11 फरवरी से 16 फरवरी तक जेई वैक्सीन से छूटे हुए बच्चों का सर्वे कर ड्यूलिस्ट तैयार की जाएगी। 18 फरवरी से 20 फरवरी तक माइक्रोप्लॉन तैयार किया जाएगा। 21 फरवरी तक माइक्रोप्लॉन को जमा किया जाएगा तथा अभियान आरंभ 25 फरवरी से होगा। टीकाकरण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक है। डोर टू डोर सर्वे किया जाए। देहात मे ग्रामवार व शहर में वार्डवार अभियान चलाया जाएगा। स्कूल में एक वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे जो इस वैक्सीन को लगवाने से छूट गए हैं उनको टीका अवश्य लगाया जाए। जनपद में 50111 छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ नेहरू नेत्र चिकित्सालय की गवर्निंग बॉडी की बैठक की में डीएम ने कहा कि नेहरू नेत्र चिकित्सालय को आयुष्मान योजना के साथ जोड़ा जाए। एसीएमओ से कहा कि नेशनल हैल्थ मिशन के अंतर्गत चिकित्सालय में मरीजों को दिए जाने वाले लाभ को भी देख लिया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस चिकित्सालय को ओर अधिक बेहतर किया जाए। बैठक में चिकित्सालय में एंबुलेंस न होने पर मरीजों के साथ होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए डीएम ने पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से एक एंबुलेंस की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र ही एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही। चिकित्सालय में एक ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर की मांग पर रेड क्रास से लगवाए जाने की सहमति प्रदान की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, गवर्निंग बॉडी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed