{"_id":"5c48ba17bdec22735a794091","slug":"81548270103-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड खाते से प्रीमियम काटने पर भडक़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड खाते से प्रीमियम काटने पर भडक़े किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड खाते से प्रीमियम काटने पर भड़के किसान
देवबंद (सहारनपुर)। बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम किसान क्रेडिट कार्ड खाते से काटे जाने पर किसानों में भारी रोष है। किसानों ने चेतावनी दी यदि बैंकों ने प्रीमियम काटना तुरंत बंद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
भारतीय किसान संघ की बुधवार को सहकारी गन्ना समिति परिसर में बैठक में प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि बैंक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम जबरदस्ती किसानों के खातों से काट रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री घोषणा कर चुके हैं कि किसानों से कोई प्रीमियम नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का प्रीमियम बैंक काट चुके हैं उन्हें तत्काल वापस किया जाए। उन्होंने मोदी सरकार से किसानों को ऋणमुक्त करने का योजना तत्काल घोषित करने की मांग की है। साथ ही गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने का स्वागत किया है। प्रांतीय अध्यक्ष हरवीर सिंह ने कहा कि बिजली के बिलों की वसूली में विभाग धांधली कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बिजली बिलों में छूट की सीमा को जून माह तक बढ़ाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रहतू त्यागी ने प्रशासन से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्षता राजपाल सिंह व संचालन विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। इस मौके पर मुनेश त्यागी, गीता राम त्यागी, किरण पाल राणा, धर्मेंद्र सिंह, जगदेव कश्यप, नरेशपाल, अमरनाथ धीमान आदि रहे।