{"_id":"5c3e24b0bdec2273a032474c","slug":"81547576496-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के बयान पर से सफाईकर्मियों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के बयान पर से सफाईकर्मियों में उबाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में सांसद संजीव बालियान के बयान पर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। सफाई कर्मचारी संघ ने वेतन आदि का भुगतान कराने की मांग उठाई।
टाउन हाल में आयोजित सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सांसद ने नगर विकास मंत्री के समक्ष सफाई कर्मचारियों का अपमान किया है। अध्यक्ष राजेश उटवाल ने सांसद पर शहर की वाल्मीकि बस्ती में कोई विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। कहा कि सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन का भुगतान नहीं मिला है। न ही बोनस का भुगतान हुआ और दो प्रतिशत एरियर भी नहीं दिया गया। ठेका कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिला। आबादी के मानक के अनुसार शहर में 1400 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। लेकिन 750 कार्यरत हैं। बैठक में महामंत्री राजू वैद्य, मदनलाल, राजाराम शास्त्री, श्यामलाल बेनीवाल, राजकुमार, देवीदास पहलवान, सूरज सुधा, काला टांक, मुन्ना प्रधान, कल्लू प्रधान, सरोज सुधार, अमित सूद आदि रहे।