{"_id":"5c3a31bdbdec22739d5367f5","slug":"81547317693-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस के शिविर में यूथ संसद के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस के शिविर में यूथ संसद के बारे में बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस के शिविर में यूथ संसद के बारे में बताया
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयं सेवकों को नेशनल यूथ संसद और सरकार के कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।
कार्यवाहक प्राचार्य आरएम तिवारी ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से हम राष्ट्र और समाज सेवा का संकल्प लें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हमें लोगों को जागरूक करना है। सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें यही संदेश हम दें। उन्होंने नेशनल यूथ संसद 2019 के बारे में बताया। दूसरे कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार ने स्वच्छता अभियान के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, पर्यावरण सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। एक दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने भी विचार रखे।