{"_id":"5c227085bdec22570156adb2","slug":"81545760901-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक को टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक को टक्कर, युवक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। कस्बे के मुख्य चौराहे पर दुकान करने वाले जितेंद्र कुमार डागा का बेटा शरद डागा उर्फ कालू मंगलवार सुबह बाइक पर खतौली से लौट रहा था। गांव चुड़ियाला के निकट सामने से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शरद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया, जहां से परिजन उसे रेफर कराकर मेरठ ले गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
मारपीट में महिला समेत चार घायल
मीरापुर। गांव चुड़ियाला निवासी संजीदा पत्नी जमालुद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि कूड़ा डालने को लेकर उसका पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि पड़ोसी ने साथियों के साथ महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उधर, गांव संभलहेड़ा में जाहिद पर गांव के ही ग्रामीण ने साथियों के साथ घर में घुसकर हमला बोल दिया। मारपीट में जाहिद के साथ ही उसके परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
मीरापुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती नगर पंचायत कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संजीव शील, शुभम वर्मा, अनिल कुमार, अमरदीप, नीरज कुमार और सन्नी मौजूद रहे।