{"_id":"5b9c04dd867a557f5f419667","slug":"81536951517-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली की जांच करने परासौली पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली की जांच करने परासौली पहुंची टीम
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना/परासौली। परासौली गांव में श्मशान और कब्रिस्तान के निर्माण कार्यों में धांधली के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को भूमि संरक्षण अधिकारी और विभाग के अवर अभियंता ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जांच की।
परासौली गांव के ग्रामीण अशोक कुमार सहित कई ग्रामीणों ने श्मशान और कब्रिस्तान के निर्माण कार्यों में धांधली करने, फर्जी बिल बनाने तथा मानक के अनुरूप निर्माण न करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति और विभाग के अवर अभियंता जगदीश कुमार शुक्रवार को परासौली गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान हाजी इलियास एवं शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में जांच की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्मशान में खड़ंजे आदि का निर्माण नहीं किया गया जबकि ग्राम प्रधान ने 35 हजार 906 रुपये का फर्जी बिल बनाकर हड़प लिए। गांव के करीब 20 बीघा कब्रिस्तान की चारदीवारी आदि करवाने में 16 लाख रुपये का खर्च दर्शाया गया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने कोई भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया। गारा मिट्टी में चिनाई करवाई गई, पीलर में सरिया नहीं डाले गए, नीव की कम खुदाई करवाई गई। इसके बाद जांच अधिकारियों ने पैमाइश आदि कर निर्माण कार्यों की जांच की। जांच अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को देंगे। जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक भी किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण अशोक कुमार, गोपाल सैनी, संजय सैनी, संदीप, सचिन, नसीम, सिंहराम सैनी आदि मौजूद रहे।