{"_id":"5b9c03c6867a557ece01debd","slug":"81536951238-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज का हित भाजपा में ही: जाटव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समाज का हित भाजपा में ही: जाटव
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र जाटव ने कहा कि दलित समाज का हित भाजपा में ही है। दलितों को न्याय दिलाने और उनकी राजनीतिक भागीदारी के लिए भाजपा कृत संकल्प है।
रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित सम्मेलन में जाटव ने कहा कि दलित समाज सभी राजनीतिक दलों को समझ चुका है। भाजपा ने दलितों को जो दिया कोई दल दे नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हम एससी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। दलितों को न्याय के लिए ही इसका प्रयोग होना चाहिए। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्या मंजू दिलेर ने कहा कि दलित समाज की सीधी सुनवाई भाजपा सरकार में हो रही है। दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर सरकार गंभीर है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, देवव्रत त्यागी, जगदीश पांचाल, अशोक कंसल ने विचार रखे। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दलित समाज की आस्था पीएम नरेंद्र मोदी में है। देश का दलित उन्हें अपना नेता मानता है। ओपी गौतम, केपी गौतम, राजू भैया, नरेंद्र जयंत, मनुप्रिय मजदूर, सुधीर खटीक, प्रमोद वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, जनेंद्र, यशपाल सिंह, रोशनलाल, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार आदि रहे।