{"_id":"5b69ed474f1c1ba23e8b5b35","slug":"81533668679-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का सुरभि परिवार 12वीं कांवड़ लेने हरिद्वार निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का सुरभि परिवार 12वीं कांवड़ लेने हरिद्वार निकला
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ का सुरभि परिवार 12वीं कांवड़ लेने हरिद्वार निकला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बेटी बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मेरठ की स्वयंसेवी संस्था सुरभि परिवार 12वीं बार कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहा है। मेरठ से हरिद्वार तक विभिन्न स्थानों पर रुककर बेटी बचाओ के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
सुरभि परिवार से जुड़े लोगों ने हरिद्वार से गंगाजल लेने जाते समय नगर में 71 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ के सामने कार्यक्रम कर लोगों को बेटी बचाओ के लिए जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश तलवार ने बताया कि बेटी बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वेे 12वीं बार कांवड उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को बेटी बचाने के लिए प्रयास करने होंगे, तभी लिंग अनुपात में समानता आ सकेगी। विगत 25 वर्षों से इस मुहिम को लेकर सुरभि परिवार देश के 120 शहरों से अधिक में कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं। नगर में जानसठ तिराहे पर रुककर सुरभि परिवार ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दिशा तलवार, संदीप, बाबू, हर्षवर्धन, मंजू कोहली, हिमांशी सिंह, सिम्मी कोहली, यश तलवार, हर्ष सोम, दीक्षा, अमन शुक्ला आदि मौजूद रहे।