{"_id":"5b689f304f1c1be2588b5656","slug":"81533583152-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
मोरना। ककरौली व जानसठ मार्ग पर दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार संतु पुत्र रुला निवासी गांव अहरोड़ा, थाना जानसठ व विश्वास पुत्र लखीराम निवासी गांव दरियाबाद, थाना भोपा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ककरौली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर संतु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक संतु अहरोड़ा से अपनी रिश्तेदारी में मोरना की ओर जा रहा था तथा घायल विश्वास अपने गांव से गांव टिटोड़ा अपनी बेटी को लेने के लिए जा रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।