{"_id":"5b689e514f1c1b8f3e8b578b","slug":"81533582929-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन महिला महिसमिति ने तीज महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन महिला महिसमिति ने तीज महोत्सव मनाया
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन महिला समिति ने तीज महोत्सव मनाया
खतौली। बिद्दीवाड़ा में नमिता जैन के निवास पर महिला प्रकोष्ठ महासमिति की महिलाओं के पालन त्योहार तीज महोत्सव को पारंपरिक ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम की सभा का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के पाठ व महासमिति प्रार्थना से किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में रोचकता लाते हुए धार्मिक तंबोला, भजन, सरप्राइज गेम व अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। झुमका प्रतियोगिता में पिंकी जैन को विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया गया। समारोह में डॉ. ज्योति जैन ने बताया कि सावन मास में यह पर्व सभी महिलाएं हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। इस अवसर पर सभी महिलाओं के घर से शगुन के रुप में सिंधारा भेजा जाता है। डा. नमिता जैन ने सभी सदस्याओं को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया। महिला सशक्तीकरण पर भी चर्चा की गई। महिलाओं की समाज व धर्म क्षेत्र में भूमिका पर मंथन किया गया। संस्कारयुक्त जीवन के लिए विशेष प्रेरणा दी गई। सभागीय अध्यक्ष रामकुमार जैन ने तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभा में कौशल, वीना, रीतू, मीनाक्षी, ललिता, सीमा, रंजनी, बबीता, डा. ज्योति, नमिता, पिंकी, शोभा, रेणु, अलका व दीप्ती सहित सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं।