{"_id":"5b5a25fe4f1c1b6f548b6c47","slug":"81532634622-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर आधार रजिस्टर में दर्ज होंगे कार्ड धारकों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर आधार रजिस्टर में दर्ज होंगे कार्ड धारकों के नाम
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर आधार रजिस्टर में दर्ज होंगे कार्ड धारकों के नाम
जानसठ। एसडीएम विजय कुमार ने तहसील के सभी राशन डीलरों की बैठक लेकर शासनादेश अनुसार विभाग के पोर्टल पर किए गए मास्टर आधार रजिस्टर को सभी डीलरों को बांटा गया। एक सप्ताह में आधार रजिस्टर को पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित राशन डीलरों की बैठक में एसडीएम ने कहा कि शासन के दिशा निर्देश अनुसार विभाग के पोर्टल पर मास्टर आधार रजिस्टर तैयार करवाया जा रहा है। उन्होंने मास्टर आधार रजिस्टर का वितरण करते हुए डीलरों को कार्ड धारकों से प्राप्त की गई यूनिट आधार संख्या की प्रतियों का रजिस्ट्रेशन किए जाने हेतु निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी डीलरों को उपभोक्ताओं से शत प्रतिशत आधार कार्ड को संकलन करने एवं यदि किसी का आधार कार्ड नहीं बना है, तो उसको आधार कार्ड बनवाने हेतु निर्देश दिए। बैठक में आपूर्ति निरीक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल, मनोज कुमार, राशन डीलर जय सिंह, ब्रजेश कुमार, सुमन रानी, उषा कांबोज, चंद्रो देवी, रईस, राजकुमार, जान मोहम्मद, जुगनू, विमला, पवन कुमार, मोहिनी, सर्वेश कुमार, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।