{"_id":"5b58d0d44f1c1bab7d8b4af0","slug":"81532547284-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा प्रजापति समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा प्रजापति समाज
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा प्रजापति समाज
मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती इस बार 27 जुलाई को धूमधाम से मनायी जाएगी। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा नगर में निकलेगी। प्रजापति समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
शिवचौक के निकट स्थित कार्यालय में भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव एवं शोभायात्रा कमेटी की पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष संजीव संगम ने बताया कि भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव एवं शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। शोभायात्रा में इस बार भी कई बैंड, झांकियां और डीजे शामिल रहेंगे। संस्थापक ब्रह्मपाल सिंह प्रजापति व संरक्षक सोहनपाल प्रजापति ने बताया कि इस बार भगवान दक्ष प्रजापति की नौवीं शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से इसमें भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। शोभायात्रा रामलीला टिल्ला से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विचार गोष्ठी का आयोजन भी होगा। सचिन झज्जरवाल, कृष्णपाल प्रजापति, भूपेंद्र सिंह प्रजापति, सुरेंद्र शंकर, राजपाल कारीगर, सतीश, रामकुजार, तिलकराम, गोपाल, अशोक, निर्वेश, रामनिवास, विपिन, अन्नू, प्रमोद, राजीव और विशाल आदि रहे।