{"_id":"5b47ae6b4f1c1b3d5e8b54ac","slug":"81531424363-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन लीला का वर्णन सुन झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन लीला का वर्णन सुन झूमे श्रद्धालु
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीसनातन धर्म सभा भवन में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास पंडित कृष्णानंद ने गोवर्धन लीला का मनोहारी वर्णन किया। श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूम उठे। इससे पहले कथाव्यास ने श्रीकृष्ण के नंद के घर आने और पूतना वध से पूर्व तक का वर्णन सुनाया। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए गए। बृहस्पतिवार को कथा के यज्ञमान आत्माराम गर्ग रहे। जीओ गीता श्रीकृष्ण कृपा परिवार के जिला संयोजक अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे देवताओं की स्थापना के साथ ही शाम चार बजे रुकमिणी विवाह संपन्न कराया जाएगा। अनुज गर्ग, अजय गर्ग, किरण गर्ग, अंजलि, मीनाक्षी, रिया गर्ग, डोली, मनोज व अनुभव दद्दा का सहयोग रहा।
जिला अस्पताल की ब्लड यूनिट पर लगाए आरोप
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर सिटी मजिस्टे्रट अमित सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अब तक दर्जनों बार ब्लड डोनेट कर चुका है। इसके लिए उसे जिला अस्पताल के साथ ही कई संस्थाओं से प्रमाणपत्र भी दिए गए हैं। सुमित मलिक के अनुसार, उसे अपने पिता के लिए ब्लड की आवश्यकता था, जिस पर वह ब्लड लेने के लिए जिला अस्पताल की ब्लड यूनिट गया था। वहां सुमित ने अपना ब्लड डोनेशन का तीन माह तक मान्य प्रमाणपत्र दिखाते हुए ब्लड की मांग की। आरोप है कि मान्य प्रमाणपत्र दिए जाने के बावजूद उससे चार सौ रुपये यूनिट चार्ज किए गए। इससे आहत सुमित मलिक ने कलक्ट्रेट पर ब्लड डोनेशन पर मिले प्रमाणपत्र भी फाड़ दिए। सुमित मलिक ने मामले में अफसरों से जिला अस्पताल की ब्लड यूनिट पर ब्लड बेचने के गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।