फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जीएसटी की समस्याओं का होगा निराकरण: सिन्हा

जीएसटी की समस्याओं का होगा निराकरण: सिन्हा

Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की समस्याओं का होगा निराकरण: सिन्हा
जीएसटी की समस्याओं का होगा निराकरण: सिन्हा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी में कॉमर्शियल टैक्स के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक सिन्हा ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने में थोड़ी परेशानियां आती है, लेकिन समस्याओं का हल निकाला जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए प्रारंभ किया गया। व्यापारी और उद्यमी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानसठ रोड के एक बैंक्वट हॉल में आयोजित गोष्ठी में कॉमर्शियल टैक्स के प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक सिन्हा ने कहा कि जीएसटी जब से लागू हुआ है, तब से इसके बारे अलग-अलग तरह की बातें सामने आई। तीन माह पहले ही वह इस विभाग में आए हैं। इसके बाद से लोगों की समस्या, भ्रांति को दूर किया जा रहा है और उनकी जिज्ञासा को शांत किया जा रहा है। जब भी बदलाव होता है तो कुछ कठिनाइयां आती है। इसमें प्रोफेशनल का रोल अहम है, पूरी प्रणाली को समझें और लोगों को समझाएं। अधिकारी, अधिवक्ता, सीए के तालमेल से जीएसटी का सरलीकरण होगा और व्यापारियों को आसानी से समझ आएगी। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार बड़ी समस्या है। हम सबको मिलकर ही इस पर चोट करनी होगी। व्यापारी ईमानदारी से टैक्स भरे और सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता लाना ही जीएसटी का उद्देश्य है। उन्होंने अफसरों द्वारा व्यापारियों का बेवजह उत्पी़ड़न किए जाने को गलत बताया और कहा कि ऐसे अधिकारी चिह्नित होंगे। सरकार इन्हें छोड़ेगी नहीं। अतिरिक्त कमिश्नर अपील वीर सिंह ने जीएसटी पर चर्चा की। ई-वे बिल की खामियां भी बताई। विशिष्ट अतिथि ट्रिब्यूनल कामर्शियल टैक्स के मैंबर वीके राय, दिल्ली से आई वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम बंसल ने जीएसटी को लेकर शंकाओं का समाधान किया। वीके गांधी गाजियाबाद, विवेक कुमार, तुषार जैन, एके पाठक, सुधीर गर्ग, हर्ष शर्मा ने विचार रखे। टैक्स बार अध्यक्ष एनके अरोरा, रोहताश कर्णवाल, विनोद अग्रवाल, संजय सिंघल, सुधीर गर्ग, नवनीत गोयल, शलभ कौशिक, नमन मित्तल, नीरज पाल, अभिलाष कुमार, एमपी जैन, सलील वत्स, प्रवीण कुमार, प्रशांत कुमार, अमित तायल, प्रदीप चावला, शलभ गर्ग, राजीव गुप्ता, हर्षित गर्ग, असगर मेहंदी, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

नौचंदी आई लेट
मुजफ्फरनगर। नौचंदी ट्रेन के साढे़ छह घंटे देरी से आने के कारण लखनऊ से आने वाले कई अतिथि वक्ता कार्यक्रम में देरी से पहुंचे। दरअसल ट्रेन का समय सुबह लगभग नौ बजकर 40 मिनट का है। यह ट्रेन रविवार को शाम को चार बजकर 15 मिनट पर पहुंची। लखनऊ से आने वाले कई अतिथियों का नौचंदी में ही रिजर्वेशन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed