{"_id":"5b0713e64f1c1ba76e8b4733","slug":"81527190502-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में पहली बार टूटेगा होडिंग्स के ठेको का तिलिस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में पहली बार टूटेगा होडिंग्स के ठेको का तिलिस्म
Updated Fri, 25 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होर्डिंग्स के ठेकों में खेल पर लगेगी रोक
मुजफ्फरनगर।
नगरपालिका में दो दशक बाद होर्डिग्स के ठेकों में चल रहे खेल पर रोक लगेगी। प्रतिवर्ष कुछ विज्ञापन एजेंसियों अफसरों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर पालिका को करोड़ों का चूना लगा रही थी। 2004 के बाद पहली बार पालिका में होर्डिंग्स का टेंडर होगा। इसके लिए तीस मई की तिथि तय की गई है।
शहर में होर्डिग्स, यूनिपॉल के ठेकों को लेकर पालिका के कर्मचारी और अफसर आरोपों के घेरे में रहे हैं। होर्डिंग्स की विज्ञापन एजेंसियों से मिलीभगत कर पालिका को प्रति वर्ष करोड़ों का नुकसान पहुंचाया जाता रहा है। भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि जिन होर्डिंग्स का टेंडर 2004 में चेयरमैन जगदीश भाटिया के कार्यकाल में 71 लाख का छूटा था। वर्ष 2017-18 में इस ठेके से मात्र 17 लाख की आमदनी दिखाई गई। वर्ष 2016-17 में मात्र 14 लाख दिखाई। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने राजनीतिक दबाव के बीच होर्डिंग्स के ठेकों में हो रहे गोलमाल को रोकने का प्रयास किया है। चेयरमैन ने पालिका के कर्मचारियों और अफसरों के द्वारा विज्ञापन एजेंसियों के वार्षिक लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगाई गई। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने डीएम राजीव शर्मा को इस संबंध में पत्र लिखा और राजस्व हित में ई-टेंडरिंग के माध्यम से होर्डिंग्स एवं यूनिपॉल आदि का ठेका कराने में सहयोग मांगा। इसके साथ ही उन्होंने ई टेंडरिंग के लिए निविदा भी मांग ली है। 30 मई को इसके लिए निविदा खोली जाएगी। भारत की कोई भी कंपनी शहर में विज्ञापन प्रचार प्रसार के लिए ठेका लेने के लिए निविदा दे सकती है।
क्योक्स ठेके से हुई 312 प्रतिशत ज्यादा आय
मुजफ्फरनगर। चेयरमैन अंजू अग्रवाल के प्रयास से क्योक्स के ठेके में 312 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष में स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर विज्ञापन बैनर एवं क्योक्स लगाए जाने के लिए खुली बोली के तहत ठेका 7.80 लाख की अधिकतम बोली पर छोड़ा गया। बीते वर्ष यह मात्र ढाई लाख में था और उन्हीं 17 लाख में शामिल था जो बीते वर्ष होर्डिग्स के ठेके से आए।
विज्ञापन
269 होर्र्डिंग्स, 47 यूनिपॉल है स्वीकृत
मुजफ्फरनगर। शहर में पालिका प्रशासन से 269 होर्डिग्स, 47 यूनिपॉल, 40 आईएचपी स्वीकृत है। इनका ठेका लेने वाली कंपनी विज्ञापन एजेंसियों से शुल्क वसूल करेगी। पालिका को ठेका कंपनी के माध्यम से एकमुश्त आय प्राप्त होगी।