फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी

भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी

Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी
भाजपा नेता पर लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन

खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने अतिक्रमण हटवाने के दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील तायल पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस मामले में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

नगर कार्यालय पर हुई बैठक में नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने कहा कि भाजपा नेता सुनील तायल के साथ घटित घटना से प्रत्येक कार्यकर्ता आहत हुआ है। भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए अधिकारियों ने विपक्षी दलों से साठगांठ कर ली है। कार्यकर्ता जागरूक हो चुका है, प्रशासन को सचेत होना चाहिए। शासन भाजपा का है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सुनील तायल के प्रकरण में दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई न हुई तो कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। उन्होंने शीर्ष नेताओं से कार्रवाई कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कि अगर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे दो दिन बाद धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में सुरेश आर्य, दर्पण गुप्ता, मनवीर, अश्वनी उपाध्याय, विपिन राणा, आशीष देशवाल, राकेश प्रजापति, सुंदरी धारीवाल, वरदान प्रजापति, विपिन बागड़ी, विनोद राजपूत, मनोज सैनी, संजय जैन, ब्रजेश भंडारी, मुकेश चंदेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed