{"_id":"5ace50cc4f1c1b683d8b49cd","slug":"81523470540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवीय गुणों को अपनाकर आगे बढ़े विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवीय गुणों को अपनाकर आगे बढ़े विद्यार्थी
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवीय गुणों को अपनाकर आगे बढ़े विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। डीएवी कालेज के शिक्षा संकाय में पांच दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही मानवीय गुणों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। स्काउट नियमों की भी जानकारी दी गई।
शुभारंभ मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने ने छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के नियमों की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता शर्मा ने कहा कि जीवन में मातृभाव, सेवा भाव और परोपकार आदि मानवीय गुणों को अपनाकर समरसता पूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। दृढ़तापूर्वक चुनौतियों का सामना करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि निष्काम सोच के साथ कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अनुशासन के बल पर महान बने और आगे बढ़े। इस दौरान झंडा गान, प्रार्थना, नियम एवं प्रतिज्ञा, सिद्धांत, टोली का विभाजन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट भारत भूषण अरोरा ने किया। अजय पाल सिंह वर्मा, अमित कुमार सैनी, डॉ रेखा रानी, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ प्रीति अग्रवाल, विनोद धीमान, मुकेश यादव, अनिल कुमार, दलनायक महताब अली, दल नायिका साक्षी जैन आदि मौजू रहे।