फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपचुनाव परिणाम से कार्यकर्ता हताश ना हों

उपचुनाव परिणाम से कार्यकर्ता हताश ना हों

Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव परिणाम से  कार्यकर्ता हताश ना हों
भाजपा कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

ंजानसठ। भाजपा के मंडल प्रवासी शिवराज त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हाल ही में हुए दो लोकसभा चुनाव के परिणामों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के कार्य नहीं होने से पार्टी का ग्राफ गिर रहा है।

शनिवार को डाक बंगले पर भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। अधिकारियों द्वारा काम नहीं करने से लगातार पार्टी का ग्राफ गिरता जा रहा है और कार्यकर्ता भी हताशा की ओर हैं। नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि कार्यकर्ता की कोई अधिकारी नहीं सुनता है। चुनाव के समय जब कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा, तो वह उसे वोट के लिए कैसे कह पाएगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल और संचालन अनिल कुमार ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, सुनील कुमार, जसवीर सिंह, विकास गुप्ता, महेश चंद्र शर्मा, राजीव गुप्ता, नेत्रपाल कश्यप, राजा कर्णवाल, गौरव भटनागर, राजन वालिया, वीरसेन, अनुज कुमार, महेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed