{"_id":"5aa564d94f1c1b27088b498f","slug":"81520788697-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिधाम का वार्षिकोत्सव 13 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिधाम का वार्षिकोत्सव 13 मार्च से
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शनिधाम का वार्षिकोत्सव 13 मार्च से
मुजफ्फरनगर। शहर के चरथावल मार्ग स्थित शनिधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 13 मार्च से होगा। मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव में पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
प्रबंध समिति के ललित मोहन, मुकेश चौहान और शरद कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 वर्षों के उपरांत प्रथम शनिश्चरी अमावस्या इस वर्ष मेले पर पड़ रही है, जो शनि भक्तों के लिए विशेष फलदायी होगी। मेला 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा। 13 मार्च को शनि भगवान की भव्य शोभायात्रा नई मंडी रामलीला भवन से दोपहर एक बजे प्रारंभ होगी, जो कि नई मंडी और नगर के मुख्यमार्गों से होती हुई सायं शनिधाम मंदिर पर पहुंचेगी। 14 तारीख की रात्रि में एक शाम देश के अमर शहीदों के नाम भक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 15 और 16 मार्च को रात्रि में हरियाणा के कलाकार धार्मिक रागिनी प्रस्तुत करेंगे। 17 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या पर शनिधाम मंदिर पर प्रात: सात बजे से नौ बजे तक सुंदरकांड पाठ मानव कल्याण परिषद द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्य यजमानों द्वारा दोपहर ग्यारह बजे भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। महाआरती और शनिभजन संध्या रात्रि में आयोजित की जाएगी। 18 मार्च को दोपहर में हवन विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष विपिन ढींगरा, सचिव बाबूराम कौशल, सहसचिव अर्जुन अग्रवाल, सुशील शर्मा, प्रबुद्ध भारद्वाज, ब्रजकुंवर गर्ग, लक्ष्मीनारायण, अमित मित्तल, अशोक ढींगरा, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।