{"_id":"5aa41ddc4f1c1b8f778b4b4c","slug":"81520704988-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
सघन पोलियो अभियान के तहत जनपद में पांच लाख से अधिक बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 1460 बूथों पर ड्राप की व्यवस्था की गई है। शनिवार को जिला चिकित्सालय से अभियान के लिए रिक्शा रैली निकाली गई। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि एक भी घर छूटना नहीं चाहिए। विरोध करने वाले लोगों को अलग से चिह्नित किया जाए।
जिला चिकित्सालय पर रैली निकालने से पूर्व सीएमओ ने अभियान की गहनता से जांच की। इससे पहले शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम राजीव शर्मा ने पोलियो अभियान में बच्चों को बूथ दिवस से लेकर घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाए। भ्रमवश बच्चों को पोलियो ड्राप नहीं पिलवाते हैं, उन परिवारों की काउंसिलिंग कराई जाए। शनिवार को सीएमओ ने रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर पोलियो के लिए नागरिकों को जागरूक करने का आह्वान किया। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने कहा कि ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूर बच्चों को बूथ पर लेकर नहीं आ पाते हैं, उन्हें मोबाइल टीम पोलियो खुराक पिलाएगी। मदरसों में जाकर बच्चों को ड्रॉप पिलाई जाए। अभियान के तहत जनपद भर में पांच लाख 15 हजार 705 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 12 मार्च से 44 मोबाइल टीम घर-घर जाकर अभियान चलाएंगी। यदि फिर भी कोई बच्चा छूटेगा तो 19 मार्च को बी-टीम एक्टिविटी कराई जाएगी। 1460 बूथों पर पोलियो ड्रॉप की व्यवस्था की गई है।