फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमजी पब्लिक स्कूल में ब्लेसिंग सेरेमनी

एमजी पब्लिक स्कूल में ब्लेसिंग सेरेमनी

Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एमजी पब्लिक स्कूल  में ब्लेसिंग सेरेमनी
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में सोमवार को ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कक्षा 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में शैक्षिक वर्ष 2017-18 के सत्र में 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपना शत-प्रतिशत देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाना आसान नहीं होता है। इस लक्ष्य तक पहुंचने में जहां हमारा कड़ा परिश्रम शामिल होता है, वहीं अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहपाठियों के साथ ही दोस्तों का समर्पण, संघर्ष और सहयोग भी शामिल होता है। कार्यक्रम में स्कूल के प्राक्टोरियल बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए थैंक्स गिविंग कार्यक्रम हुआ। हेड ब्वाय हृदयांशु, हेड गर्ल प्रत्यक्षा, डिप्टी हैड ब्वाय पुलकित, डिप्टी हेड गर्ल अक्षिता, स्कूल स्पोट्र्स कैप्टन वैभव चौधरी और मुक्ता सैनी, एडिशनल डिप्टी हेड ब्वाय वासुदेव मित्तल और एडिशनल डिप्टी हेड गर्ल आंचल त्यागी के साथ साथ 84 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को फेयरवेल गिफ्ट प्रदान किए गए। शिक्षक आरसी गुप्ता और शिक्षिका सुषमा गर्ग ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद स्वरूप भविष्य में कामयाबी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन निर्मला वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed