{"_id":"5a78ad214f1c1b805a8b82cf","slug":"81517858081-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या पर नहीं सरकार का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या पर नहीं सरकार का ध्यान
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी में रालोद पदाधिकारियों ने सभा कर किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। आलू के साथ गन्ना किसानों की आर्थिक हालत बेहद दयनीय है। विगत तीन वर्षों से आलू पर लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। इसको लेकर रालोद नेताओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखने का निर्णय लिया है।
आदर्श कॉलोनी में संदीप चौधरी के आवास पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि आलू किसान पंचायत में पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की अगुवाई में किसानों के हित के लिए कई प्रस्ताव रखे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आलू काश्तकार विषम परिस्थितियों में फंस गया है। लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है, इस कारण किसान की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। आलू की खपत नहीं होने के कारण शीतगृहों से निकालकर सड़कों पर फेंका जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आलू की सरकारी खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आलू उत्पादन में प्रदेश के अग्रणी जनपदों आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हापुड़, मेरठ आदि में प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाए। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर बढ़ाई गई विद्युत दर अविलंब वापस ली जाए। आवारा पशुओं से हुए किसान के नुकसान की भरपाई सरकार करे आदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इन मुद्दों को लेकर आठ फरवरी को मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। सभा की अध्यक्षता राजपाल सिंह और संचालन विवेक सिंह ने किया।