{"_id":"5a5cf8414f1c1b60268b4a2b","slug":"81516042305-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार।
गांव बरला निवासी किसान पप्पू शर्मा सोमवार सुबह अपनी बैल-बुग्गी लेकर खेतों में कार्य करने गया था। खेत के ऊपर से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जैसे ही वह खेत में पहुंचा तो अचानक तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में किसान पप्पू और बैल आ गया। करंट लगने से बैल की मौके पर मौत हो गई। जबकि पप्पू भी झुलस गया। सूचना पाकर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बरला बिजलीघर के जेई जालंधर सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसान को शासन स्तर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन ग्रामीणों दिया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी
भोपा। युसुफपुर चौराहे से ट्रैक्टर-ट्रॉला चोरी हो गया। चितौड़ा निवासी आशु हैदर उर्फ शमा हैदर ने अपना आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली की बैट्री खराब होने के कारण युसुफपुर चौराहे के पास धर्मकांटा पर खड़ा किया था। जिसे रात में किसी ने चोरी कर लिया। पुलिस को सूचना दे दी है।
ठंड से किसान की मौत
भोपा। बेहड़ा थ्रू में रात को घेर में सोए 60 वर्षीय किसान तेजपाल की मौत हो गई है। मौत का कारण ठंड लगना बताया गया है। बेहड़ा थ्रू निवासी दिनेश ने बताया कि उसके पिता तेजपाल रविवार से ठंड लगाने की शिकायत कर रहे थे। उन्हें डॉक्टर को दिखा कर दवाई भी दिलाई गई। रविवार शाम वह घेर में सोने के लिए चले गए थे। सुबह वो चारपाई पर मृत अवस्था में मिले। परिजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है।