फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भारतीय किसान संगठन ने धरना दिया

भारतीय किसान संगठन ने धरना दिया

Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान संगठन ने धरना दिया
बुढ़ाना। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। बुधवार को संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर गरीबों व किसानों का शोषण किया है। उन्होंने सरकार से बिजली की दर वापस लेने, एनसीआर में आए किसानों के निजी वाहन पर प्रतिबंध हटाए जाने, सामान्य प्रजाति व अनुपयुक्त प्रजाति की पर्चियां खत्म करने, लेखपालों द्वारा खतौनी व हिस्सा प्रमाण पत्र गांव में देने आदि की मांग उठाई। अपनी मांगों का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को दिया। इस मौके पर उदयवीर, रमेश, बबलू, किशन, रामगोपाल, सतेंद्र सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


मांस सहित चार गिरफ्तार
बुढ़ाना। देर रात के समय पुलिस ने गांव रसूलपुर दभेड़ी व टांडा माजरा के बीच रास्ते पर जंगल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से 60 किलो मांस तथा उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से चार युवकों को खड़ी तीन कारों के साथ गिरफ्तार किया। पकडे़ गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए युवक इकबाल, वसीम, अफजल शामली जनपद के कस्बा बनत के रहने वाले हैं। चौथा युवक काला उर्फ असगर दभेड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से मिले मीट के नमूने करवाए। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकडे़ गए युवकों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed