फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   %टाइगर% के खिलाफ हंगामा, मॉल के तीनों शो बंद कराए

%टाइगर% के खिलाफ हंगामा, मॉल के तीनों शो बंद कराए

Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
%टाइगर% के खिलाफ हंगामा,  मॉल के तीनों शो बंद कराए
मुजफ्फरनगर। अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज के प्रति कथित टिप्पणी करने के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर सलमान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर के सिनेमाघरों में चल रही सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है, के पोस्टर फाड़ दिए। पोस्टर पर कालिख पोती गई। मॉल में जाकर वहां पर हंगामा किया और फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया। सिनेमाघरों के मालिकों और प्रबंधकों ने एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय धर्म वाल्मीकि समाज संगठन के कार्यकर्ता शनिवार को पहले भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा पहुंचे। वहां चल रही सलमान खान अभिनीत फिल्म टाइगर जिंदा है का प्रदर्शन रोकने की मांग करते हुए हंगामा किया। सलमान खान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कहा कि सलमान खान ने साक्षात्कार के दौरान वाल्मीकि समाज के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर कानून से खिलवाड़ किया है। संगठन ने सलमान खान और उनकी तरह ही बयान देने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सिनेमाघरों पर सलमान खान का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। हंगामा होने पर मॉल के तीनों स्क्रीन पर चल रहे शो बंद करा दिए गए। टाइगर के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना पर नई मंडी पुलिस मॉल पर पहुंची और लोगों से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझा कर शांत किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शहर के माया सिनेमा, चंद्रा टाकिज और ब्रज सिनेमा पर पहुंचे। वहां पर भी हंगामा किया तथा फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। सलमान खान के पोस्टरों पर कीचड़ डाला और कालिख पोत दी। तीनों स्थानों पर गेट बंद किए जाने के कारण लोग अंदर नहीं जा सके, जिस कारण शो का प्रदर्शन बंद नहीं हुआ। बाद में सिनेमाघरों के मालिक और प्रबंधकों ने इस संबंध में एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। जिस पर सिनेमाघरों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चंद्रा टाकिज में पथराव से अफरातफरी मची
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। शनिवार शाम को चंद्रा टाकिज में आए कुछ युवकों ने हंगामा किया, जिसको लेकर मारपीट के बाद पथराव हो गया, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम को चंद्रा टाकिज में फिल्म टाइगर जिंदा है देखने आए थे। टिकट लेने के बाद वे यहां एक दुकान पर सिगरेट लेने लगे, जिस पर दुकानदार ने शो के दौरान देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। कुछ देर में युवकों ने फोन पर अपने साथियों को बुला लिया। बाहर से आए युवकों ने वहां आकर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में टाकिज के कर्मचारियों ने भी पथराव किया। जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला, मगर तब तक हमलावर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed