फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा

शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शनिवार इस मौसम का  सबसे ठंडा दिन रहा
मुजफ्फरनगर। शनिवार का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में आकाश में बादल छाए रहने से मौसम में ठंड और बढ़ गई। सुबह और शाम की ठंड बढ़ जाने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड का यातायात व्यवस्था पर भी प्रभाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों में पड़ रही बर्फ का मैदानी क्षेत्रों में असर हो रहा है। शनिवार को ठंड इतनी बढ़ी कि न्यूनतम तापमान यहां मौसम का अब तक का सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर आकाश में बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से लोग दिन में भी ठंड से प्रभावित दिखाई दिए। सुबह और शाम में मौसम में अधिक ठंडक है। बीते 15 दिनों से लगातार शीत लहर चलने से आम आदमी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सुबह और शाम बाजारों में व्यापार भी प्रभावित है। शाम के समय आम आदमी जल्द ही अपने घरों में चला जाता है। सुबह को लोग देर से उठ रहे हैं। हालत यह है कि सुबह के समय शहर की सड़कें सुनसान ही दिखाई दे रही है। यातायात व्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। सुबह और रात्रि के समय रोडवेज भी प्रभावित हुई है। रेलवे स्टेशन की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed