फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर पालिका में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस

शहर पालिका में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस

Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
शहर पालिका में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस
शहर पालिका में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस की अंजू अग्रवाल ने भाजपा की सुधाराज शर्मा को सीधे मुकाबले में पराजित कर दिया है। पालिका की पहली महिला चेयरमैन बनने वाली अंजू अग्रवाल ने सुधाराज को 11,190 मतों से हराया। जिले की तीन नगर पंचायतों बुढ़ाना, शाहपुर और जानसठ में भाजपा ने जीत हासिल की है। बुढ़ाना में निर्वतमान चेयरमैन जितेंद्र त्यागी की पत्नी बाला त्यागी, शाहपुर में परमेश सैनी और जानसठ में परवेंद्र भड़ाना ने जीत का परचम लहराया। खतौली में सपा की बिलकिस बानो, भोकरहेड़ी में सपा की सरला जीती। चरथावल में निवर्तमान चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, पुरकाजी जहीर फारूकी, मीरापुर में पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी की पत्नी तंजीला, सिसौली में पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी की पत्नी नीरु विजयी रही।

नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर परचम लहरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल ने 11,190 मतों से भाजपा की सुधाराज शर्मा को शिकस्त दी है। अंजू अग्रवाल को 62,590 मत मिले, उनके मुकाबले भाजपा की सुधाराज शर्मा को 51,400 मत मिले। निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल की चाची अंजू अग्रवाल ने पहले राउंड से ही बढ़त बनानी शुरू की और अंत तक बढ़त बनाती चली गईं। गिनती शुरू होते समय जहां भाजपा खेमे में जोश था, मतगणना के रिजल्ट आते ही मायूसी छा गई। हिंदू बहुल वार्डों से कांग्रेस को अच्छा वोट मिलने के कारण भाजपा को करारा झटका लगा है। सपा की मिथलेश पाल को 14,514 और बसपा की मुदस्सिर 11,389 मत ले पाई। रालोद की शबनम परवीन को 581 मत मिले हैं। कुल एक लाख 45 हजार 70 मतों में से एक लाख 40 हजार 919 मत ही वैध निकले। 4151 मत निरस्त हुए। खतौली में सपा की बिलकिस बानो ने भाजपा की रितु जैन को नौ मतों से हराया। बिलकिस बानो को 10849 और रितू जैन को 10840 मत मिले। बिलकिस बानो सपा नेता जमील अहमद की पत्नी हैं। बुढाना में भाजपा की बाला त्यागी ने जीत हासिल की। बाला त्यागी को 8959 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिहाना बेगम को 7206 मत मिले हैं। बाला त्यागी निवर्तमान चेयरमैन जितेंद्र त्यागी की पत्नी हैं और रिहाना बेगम पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन मुन्नन के परिवार से हैं। शाहपुर में विजयी बीजेपी के परमेश सैनी को 4397 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे इलियास को 3016 वोट ही मिल पाए। परमेश सैनी 2012 के चुनाव में कुछ ही मतों से हार गए थे। यहां इस बार सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी की पत्नी सुषमा सैनी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे थे। जानसठ में बीजेपी के परवेंद्र भड़ाना 4765 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने पूर्व चेयरमैन खालिद हुसैन 3147 को पराजित किया। भोकरहेड़ी में सपा की सरला 3382 मत लेकर जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय सरला 2916 मत मिले। पुरकाजी में लंबे समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन करने वाले निर्दलीय जहीर फारूकी ने जीत हासिल की। उन्हें 4265 मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी भारत भूषण खुल्लर को 2990 मत ही मिल पाए। चरथावल में निवर्तमान चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने जीत हासिल की। सतेंद्र त्यागी को 3976 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व चेयरमैन सपा के फतेहदीन को 3697 मत मिले। सिसौली में पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी की पत्नी नीरु देवी 4048 मत लेकर विजयी रही। उन्होंने सुभाषिनी को पराजित किया। सुभाषिनी को 3296 मत मिले। मीरापुर में पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी की पत्नी तंजीला 3627 मत लेकर विजयी रही। उन्होंने 3622 मत पाने वाली राबिया को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed