{"_id":"5a205f834f1c1b9e678bf075","slug":"81512071043-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रतियोगिता हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रतियोगिता हुई
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में निबंध, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शहर के 11 कॉलेजों के बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन हो तो देश में दुर्घटनाओं का आंकड़ा कम हो सकता है।
भारत विकास परिषद विवेक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान अजमत अली खां गर्ल्स की फातिमा को मिला। दूसरा स्थान भागवंती इंटर की हर्षिता और तीसरा स्थान एसडी पब्लिक की कनिका गोयल को मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान एसडी पब्लिक की विधु वर्मा, दूसरा अजमत की अनम परवीन और तीसरा शारदेन पब्लिक की शगुन मलिक को मिला। भाषण प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक की यशस्वी ने पहला, इसी स्कूल की विदुषी ने दूसरा और भागवंती की रिया गोयल ने तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसएसपी अनंत देव ने कहा कि अपने जीवन के लिए हमें ट्रैफिक के नियमों का पालन करना चाहिए। देश में लाखों लोग हादसों का शिकार होते हैं। यातायात के नियमों के पालन से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। एसपी ट्रैफिक वीवी चौरसिया ने भी विचार रखे।