{"_id":"5a19b1984f1c1b95188b639f","slug":"81511633304-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने मतदान पोलिंग पार्टियों को सामग्री का वितरण कर रवाना किया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
आज होने वाले नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारियों को अंतिम रूप देकर सभी पोलिंग पार्टियों को जानसठ डीएवी इंटर कॉलेज से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। चुनाव प्रेक्षक ने चुनावी तैयारी का जायजा लिया और सीओ, एसडीएम जानसठ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निकाय चुनाव को प्रशासन की ओर से अंतिम रूप दे दिया गया है। शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में स्थानीय प्रशासन की ओर से कैंप लगाकर पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित की गई।
तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि यहां पर केवल 20 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें मत पेटियों के रखने की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा बल के साथ सीटीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। चुनाव प्रेक्षक देवाशीष पांडे ने डीएवी इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप आदि मौजूद रहे।