फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकाय चुनाव बुढ़ाना

निकाय चुनाव बुढ़ाना

Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव बुढ़ाना
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में तीन निकायों के लिए अध्यक्ष पद पर और सदस्यों के पदों पर 33 पर्चे जमा हुए। नगर पंचायत बुढ़ाना से सास ओर पुत्रवधू ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, नगर पंचायत शाहपुर से दंपति ने अपना पर्चा जमा किया। डीएम ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
तहसील बुढ़ाना में रविवार को अध्यक्ष के पदों पर नगर पंचायत सिसौली से नीरू देवी पत्नी यशपाल, ममता पत्नी बोबिंद्र, ममता पत्नी विकास व सुभाषिनी पत्नी सुरेंद्र ने नामांकन पत्र जमा किए। नगर पंचायत बुढ़ाना से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाहबुद्दीन की पत्नी रिहाना बेगम व उसकी पुत्रवधू शीबा ने पर्चा जमा किया। नगर पंचायत शाहपुर से इलियास व उसकी पत्नी हुस्ना ने पर्चा जमा किया। सदस्य के पद पर 31 पर्चे जमा हुए। निकाय के चुनाव हेतु अध्यक्ष व सदस्यों के पदों को भरने के लिए पर्चों की खरीद फरोख्त रविवार को छुट्टी के दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

तीनों निकायों के चुनाव अधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष के पद पर नौ और सदस्यों के 26 पर्चे बिके। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि पर्चो की खरीद फरोख्त तथा जमा करने का समय सुबह दस बजे दोपहर तीन बजे तक का है। जिलाधिकारी ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed