फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मधुमक्खियों ने ले ली मजदूर की जान

मधुमक्खियों ने ले ली मजदूर की जान

Sat, 23 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने ले  ली मजदूर की जान
मधुमक्खियों के हमले में मजदूर की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी।
जंगल में घास लेने गए एक मजदूर पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया है।

कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी 50 वर्षीय बाबूराम मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार सवेरे वह अपनी पत्नी बिरजो के साथ पशुओं के लिए जंगल में घास लेने गया था। एक खेत में पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता रखा हुआ था। छत्ते के नजदीक पहुंचने पर मधुमक्खियों ने मजदूर पर हमला कर दिया। मजदूर ने बचने की तमाम कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों से उसका पीछा नहीं छोड़ा। पत्नी बिरजो ने किसी तरह मक्खियों से उसे बचाया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। उधर से गुजर से ग्रामीणों की मदद से मजदूर को पुरकाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed