{"_id":"59c40bcd4f1c1b24688b5c3a","slug":"81506020301-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना परिसर में त्योहार मे मद्देनजर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्म के लोग परस्पर सद्भाव और भाईचारे के साथ दशहरा और मोहर्रम पर्व मनाएं। भाजपा नेता मिथुन त्यागी और मनीष गर्ग ने कहा कि दोनों समुदाय के लाग सौहार्द के साथ एक दूसरे के पर्व पर होने वाले आयोजनों में हिस्सा लें। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द, मुथरा और चरथावल में होने वाली रामलीला के आयोजकों का बुलाकर उनसे बातचीत की। साथ ही गांव हैबतपुर, कुटेसरा और सिकंदरपुर में मोहर्रम के मद्देनजर आयोजकों को बुलाकर कहा कि जुलूस परंपरागत रास्ते से ही निकाला जाए। रामनवमी और दुर्गाष्टमी पर्व निकलने वाली शोभायात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कमेटी के लोगों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाने की अपील की। पुलिस ने एस-7 और एस-10 सूची में शामिल लोगों को त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने और उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी, पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्दीन त्यागी, सहदेव सैनी, पपनी कंसल, कोमल सिंघल, मतलूब राइन नंगला राई, सुरेश प्रधान मौजूद रहे।