{"_id":"59b833da4f1c1bf07f8b66f2","slug":"81505244122-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में कीड़े देखकर अभिभावक भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में कीड़े देखकर अभिभावक भड़के
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील में कीड़े देख अभिभावक भड़के
मोरना (मुजफ्फरनगर)। स्कूल में बच्चों के लिए बनने वाले मिड-डे मील में कीड़े देखकर अभिभावक भड़क उठे। अभिभावकों की शिकायत सुनते ही अध्यापिका बीच में ही स्कूल छोड़कर चली गईं। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवाने की चेतावनी दी।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लोकुपुरा दक्षिणी में स्थित विद्यालय में लापरवाही के चलते बच्चों को मिड डे मील में कीड़े वाला भोजन परोसा जा रहा है। बच्चों ने दाल में कीड़े देखकर इसकी अपने अभिभावकों से शिकायत की। अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर अध्यापिका से इस संबंध में बात की। उन्होंने बताया कि बच्चों ने कई बार कीडे़ वाला खाना खिलाए जाने की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बच्चों ने पूर्व में भी इस खाने को खाने से इंकार कर दिया था। सोमवार को बने मिड-डे मील में कीड़े मिलने की शिकायत कक्षा सात की छात्रा सोनम, कक्षा छह के छात्र नवेद ने अपने पिता से की।
एजाज पुत्र बजारत ने मिड-डे मील में कीड़े की शिकायत अध्यापिका से की तो वह स्कूल छोड़कर चली गईं। जिस पर अन्य अभिभावकों ने भी स्कूल में जमकर हंगामा किया। अभिभावकों के अनुसार स्कूल की अध्यापिका बच्चों से घर से प्लेट लेकर आने को कहतीं हैं। इस दौरान जाहिद, शमीम, मुजफ्फर, नदीम, इस्लाम, आदिल, इंतजार, विपुल, तरुण, कलीम, मनोज, रामपाल आदि थे। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह प्रशिक्षण पर हैं, मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कर लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।