फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसों में 12 कांवड़िए लहूलुहान

सड़क हादसों में 12 कांवड़िए लहूलुहान

Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में 12  कांवड़िए लहूलुहान
बघरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसों में 12 कांवड़िये जख्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ तितावी। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़ के चलते जिले में अनेक स्थानों पर सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 12 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बघरा के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पानीपत जा रहे शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के नीचे उतरकर पलट गई, जिसमें कांवड़ि बाल-बाल बचे।

कांवड़ मेले के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे समेत शहर, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डाक कांवड़ लाने और ले जाने वालों की भागम भाग लगी रही। रात में हुई बरसात से मार्गों पर फिसलन भी हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम पानीपत जिले के गांव शाहपुर के शिवभक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। तितावी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर बघरा के पास पहुंचने पर अचानक सामने से आ रही तेज गति से बाइक डाक कांवड़ को बचाने के प्रयास में चालक सहेंद्र का ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रहा। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा घुसी और ट्रैक्टर पलट गया, जबकि हिच के कारण ट्रॉली सीधे खड़ी रही। हादसे से शिवभक्तों में चीख-पुकार मच गई। ईश्वर का शुक्र रहा कि ट्रॉली नहीं पलटी, यदि पलट जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर तितावी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में क्रेन से ट्रैक्टर सीधा करा कर ट्रॉली और ट्रैक्टर को खाई से बाहर निकाला। बाद में शिवभक्तों को आगे रवाना किया। उधर, नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर के पास डाक कांवड़ वालों की बाइक टकराने से पांच कांवड़िये सुरेंद्र तिवारी, मोहित, लोकेश, केशव, अरुण घायल हो गए, जिन्हें मंसूरपुर पुलिस ने बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इनके अलावा जिला अस्पताल में भी सड़क दुर्घटना में घायल होने पर राजवीर, नीरज, गौरव, प्रशांत, रोहित, मोहित को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed