{"_id":"611aad418ebc3e42fa08b41b","slug":"75th-anniversary-of-independence-celebrated-with-gaiety-muzaffarnagar-news-mrt5520807192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ
विज्ञापन
स्वतंत्रा दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षोल्लास से मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ
मुजफ्फरनगर/चरथावल। आजादी की 75वीं वर्षगांठ ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास से मनाई गई। चरथावल में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, विभिन्न कार्यक्रमों में आजादी के आंदोलन में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया गया।
चरथावल में नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, सीएचसी परिसर में डॉ. सतीश कुमार, अरविंद निकेतन आश्रम में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी व चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, नालंदा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनेश त्यागी व प्रधानाचार्य संजय सिंह, गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी व प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। पूर्व चेयरमैन चौधरी फतेहदीन की चौपाल पर रालोद नेता चौधरी नदीम, महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश गर्ग और चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने ध्वजारोहण किया। वहीं, गांधी बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक विवेक कुच्छल, किसान सेवा सहकारी समिति प्रांगण में सभापति कुबेरदत्त त्यागी व एमडी राजकुमार ने झंडा फहराया। कस्बे में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। उधर, क़ानूनगोयान मोहल्ले में बच्चों श्रुति त्यागी, आरव, अक्ष, मानवी, रौनक और परी आदि ने तिरंगे झंडे व बैनर-पोस्टर लेकर आजादी का जश्न मनाया।
भोपा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश कुमार, स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार, स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में सीमा चौधरी, जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान रेखा देवी, बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
शाहपुर में खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रमेश सैनी, सीएचसी पर डॉ. एनपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में प्रबंध निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य, डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कर्ण सिंह, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक सतेंद्र कुमार, दी स्काईलैंड स्कूल में प्रबंधक राहुल गोयल और जूनियर हाईस्कूल गोकुलपुर में प्रधानाध्यापक महबूब अली ने ध्वजारोहण किया।
छपार में जयभारत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार, गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज रामपुर में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, बरला इ़ंटर कॉलेज बरला में प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज बरला, जय भारत पब्लिक स्कूल बरला, किसान सेवा सहकारी समिति में चेयरमैन यशपाल सिंह व प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी ने ध्वजारोहण किया। छपार पंचायत भवन में प्रधान जुबैर उर्फ बबलू त्यागी व पंचायत सदस्यों ने ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
सिखेड़ा। सिखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अनूप चौधरी ने ध्वजारोहण किया। वेदांता पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने ध्वजारोहण किया। गांव भिक्की में प्राथमिक विद्यालय में प्रधान कपिल पाल ने झंडा फहराया। वहीं, बसपा कार्यालय पर सहारनपुर मंडल सेक्टर प्रभारी पुष्पांकर पाल ने झंडा फहराया। निराना प्राइमरी स्कूल में प्रधान अय्यूब अंसारी ने ध्वजारोहण किया।
जानसठ। तहसील जानसठ में स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम जयेंद्र कुमार ने झंडा फहराया। रविवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा जानसठ पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने भारत माता की वेशभूषा पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, प्रवेंद्र भड़ाना चेयरमैन, हरेंद्र प्रधान का तिलक लगाकर तथा हाथ की कलाई में राखी बांधकर सम्मान किया गया। जगमोहन आर्य ने योग से संबंधित कुछ टिप्स दिए।
मंसूरपुर। शुगर मिल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने किया तथा संचालन रविंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर शुगर मिल में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा बुकें देकर सम्मानित किया गया। वहीं, राज पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बेगराज सिंह राठी ने ध्वजारोहण किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में डायरेक्टर संजीव राठी ने ध्वजारोहण किया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ईशी शर्मा व डॉ. मुजीब ने ध्वजारोहण किया। महाप्रबंधक डॉ.अरशद इकबाल, डॉक्टर अतुल आदि ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में विचार रखे।