{"_id":"60c7a11b8ebc3ee48b1fa9f6","slug":"7531-people-got-vaccinated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt542752086","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 7531 लोगों को हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 7531 लोगों को हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
जनपद में 7531 लोगों का हुुआ टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि सोमवार को जनपद में आज 7531 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 5230 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 4562 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 668 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग में 2301 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक कैंप लगाए जा रहे है। मंगलवार यानि आज भी जिले में 52 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। उधर, जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यालयों राजकीय संप्रेक्षण गृह, जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, आदर्श बाल गृह शिशु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कोविड वैक्सीनेशन हेतु कैंप के कैंप लगाए गए। सभी स्थानों पर विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपना वैक्सीनेशन कराया गया।