{"_id":"602185108ebc3e4b637f754a","slug":"75-exam-centers-built-for-up-board-exam-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt524413831","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा को बनाए गए 75 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा को बनाए गए 75 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के बनाए गए 75 परीक्षा केंद्र
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2021 के केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में 75 परीक्षा केंद्र बनाने को स्वीकृति दे दी गई है, जिन केंद्रों पर आपत्ति आई थी उनका निस्तारण कर दिया गया है।
लोकवाणी भवन में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीडीओ आलोक यादव, सभी एसडीएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य जीआईसी तथा दो सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक में डीआईओएस ने समिति को परीक्षा केंद्रों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा 93 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 33 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। इस प्रकार बोर्ड द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से 33 परीक्षा केंद्र काटे गए तथा 60 परीक्षा केंद्र शेष रहे। बोर्ड की प्रस्तावित सूची के अतिरिक्त 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें नौ सहायता प्राप्त तथा छह वित्त विहीनविद्यालय है। इस प्रकार कुल 75 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए, जिसमें राजकीय चार, सहायता प्राप्त 56 तथा 15 वित्त विहीन विद्यालय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए है।
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर 76 आपत्ति प्राप्त हुई थी, जिसमें छात्र आवंटन 15, परीक्षा केंद्र न बनाने संबंधी 22, परीक्षा केंद्र बनाने के संबंध में आठ तथा छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्र दूर होने के संबंध में 30 आपत्ति प्राप्त हुई, सभी का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील सदर में 40, तहसील खतौली में 11, तहसील जानसठ में 12 तथा तहसील बुढ़ाना में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।