{"_id":"5ca0f9d5bdec22141b2b5eb0","slug":"71554053589-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं पहले मतदान करें, फिर रसोई में खाना बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं पहले मतदान करें, फिर रसोई में खाना बनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं पहले मतदान करें, फिर कामकाज करें
खतौली। पहले मतदान, फिर दूजा काम। वोट हमारा है, हमको ही डालना है। महिलाएं पहले मतदान करें, फिर घर पहुंचकर रसोई का कामकाज करें। इसी संकल्प के साथ महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। गांव शेखपुरा की महिला ग्राम प्रधान सुदेश अधाना ने महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।
अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गांव शेखपुरा में महिलाओं ने ग्राम प्रधान सुदेश अधाना के आवास पर मतदान करने की शपथ ली। शहर, कस्बों की गली मोहल्लों में रहने वाली महिलाओं में जहां मतदान करने को लेकर उत्साह है, वहीं ग्रामीण महिलाएं भी उनसे पीछे नहीं हैं। ग्रामीण महिलाओं में भी लोकतंत्र के महायज्ञ में वोट की आहुति देने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान करने संबंधी शपथ लेने के बाद महिलाओं ने आपस में मतदान करने को लेकर विचार-विमर्श किया। महिलाओं का कहना था कि देश के विकास, रोजगार, नारी सुरक्षा के लिए बेहतर कानून बनाने वाली सरकार को ही चुनें और उसी दल के प्रत्याशी को ही सोच-समझकर वोट दें। आपके वोटों से ऐसी सरकार बन सकती है, जो देश की तस्वीर बदल दे।
- सभी महिलाएं जागरूक होकर मतदान करें। अपने आसपड़ोस की महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आगामी 11 अप्रैल को मतदान केंद्र पहुंचे और निडर और निर्भीक होकर अपना वोट डालें। मतदान करने के बाद रसोई का कामकाज करें।
विज्ञापन
सुदेश अधाना, ग्राम प्रधान, शेखपुरा।
- देश में पांच साल में अपनी मर्जी से सिर्फ एक काम करने का मौका मिलता है, वह होता है मतदान। महिलाएं किसी के लालच देने और बहकावे में कतई न आएं। खुद अपनी मर्जी से मजबूत सरकार बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
-मंजू।
- पूरे पांच साल तक महिलाएं अपने घरों में कामकाज करने में व्यस्त रहतीं हैं। मात्र एक दिन के लिए कुछ समय का वक्त अवश्य निकालें और मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डालें। अपने साथ अन्य महिलाओं को भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक ले जाएं।
--------सुदेश देवी।
---------------------------
- लोकतंत्र के महायज्ञ में जो युवतियां अपने पहले वोट की आहुति देने जा रही हैं, महिलाएं उनसे घर-घर जाकर मिलें। इन युवतियों को मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करें। जागरूकता आने पर ही महिलाओं का शत-प्रतिशत मतदान हो सकेगा।
----------पूनम सैनी।
---------------------------
- मतदान के दिन महिलाओं को घर से वोट डालने के लिए अपने साथ ले जाएं। मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों में महिलाएं बैठक आयोजित करें। बैठक में महिलाओं को वोट के महत्व को समझाएं और मतदान करने को प्रेरित करें।
---------रेखा।
--------------------------
- महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहतर कानून बनाने, महिलाओं पर आए दिन होने वाले अत्याचारों पर पूर्णत: अंकुश लगाने तथा नारी सुरक्षा की गारंटी लेने वाली सरकार को ही चुनने के लिए मतदान करें।
बाला सैनी।