फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक

Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक
किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में महागठबंधन की तीनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक हुई। वक्ताओं ने महागठबंधन के प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को जिताने के लिए रणनीति बनाई।

सोमवार को महागठबंधन बसपा, सपा व लोकदल की एक बैठक कस्बे के मोहल्ला बेरियान में लोकदल के ब्लॉक अध्यक्ष नुसरत कुरैशी के आवास पर हुई। बैठक में लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा की जुमलों वाली किसान विरोधी, दलित विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इसके लिए महागठबंधन के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर कार्य करें। भाजपा सरकार शोषण करने वाली सरकार हैै। भाजपा ने एक दूसरे को आपस में लड़ाकर हमेशा सत्ता तक पहुंचने का काम किया है। तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपसी गिले शिकवे दूरकर महागठबंधन के प्रत्याशी व लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को जिताने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता बसपा नेता दयानंद सैनी व संचालन इरशाद राजपूत ने किया। बैठक में प्रमोद तेजियान, डा. आबिद, ब्रहमदत्त कश्यप, असलम राव, सपा से नसीम पाशा, बाबर अंसारी सभासद, हसन अली खां, काजी कलीम, तन्नू कुरैशी, फिरोज अंसारी, लोकदल से सुभाष चौधरी, डॉ. सुल्तान राव, आशू कुरैशी, सलीम खान, गुलजार राव, सफीक, दिलशाद राव, शेरसिंह, गंगा शरण, जितेेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed