फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कस्बे में विभिन्न नेताओं के हॉर्डिंग्स और बैनर उतारें

कस्बे में विभिन्न नेताओं के हॉर्डिंग्स और बैनर उतारें

Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में विभिन्न नेताओं के हॉर्डिंग्स और बैनर उतारें
चरथावल। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र और सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों एवं पुलिस बल ने सार्वजनिक संपत्तियों और इमारतों से राजनीतिक दलों के लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स उतरवा दिए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत के स्टाफ के साथ अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने व्यापक अभियान चलाया। मशीन द्वारा कस्बे में लगें बस स्टैंड, महादेव मंदिर, गैस गोदाम, नहर पुल और ब्लॉक परिसर आदि मुख्यमार्गों पर विभिन्न दल के नेताओं के बड़े बड़ें बोर्डों और होर्डिंग्स को उतारकर कब्जे में किया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ थानाभवन मुख्यमार्ग पर हिंडन चौकी, अकबरगढ़, बिरालसी नहर और मुजफ्फरनगर मार्ग पर दधेडू चौकी तक सभी होर्डिंग्स और बैनरों को उतरवा दिया। 24 घंटे से भी कम समय में सरकारी संपत्तियों पर लगे नेताओं के बोर्डों से सड़क साफ करा दी गई। एसओ ने बताया कि कस्बे एवं देहात में भी किसी को इस तरह के बोर्ड आदि लगाने की छूट नहीं दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed