{"_id":"5c48b6fdbdec22128b5589d1","slug":"71548269309-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन से बदहाल हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन से बदहाल हुई सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन से बदहाल हुई सड़क
मुजफ्फरनगर। नगर में सीवर लाइन का काम जी का जंजाल बन गया है। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। साकेत कॉलोनी में करीब 15 दिन से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इससे मार्ग बंद होने से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गड्ढे और कीचड़ के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
साकेत कॉलोनी का मुख्यमार्ग करीब 15 दिनों से बंद है। सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। इससे कॉलोनीवासियों के वाहन अंदर जाने बंद हो गए। पैदल भी मुश्किल से निकल पाते हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से गड्ढों में पानी भर गया और खोदी गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। स्थानीय दुकानदार ब्रजेश शर्मा ने बताया कि विकास कार्य होने के कारण कुछ दिन तो परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन काम शुरू हुए कई दिन हो गए। अब तक इसे पूर्ण कर लिया जाना चाहिए था। स्थानीय निवासी संजीव कुमार का कहना है कि उनके वाहन गली में नहीं आ पा रहे हैं। पैदल आने में भी मुश्किल होती है। बारिश से मिट्टी के ढेर कीचड़ में बदल गए हैं। इससे ज्यादा परेशानी हो रही हे। दुकानदार नंदकिशोर का कहना है कि 15 दिन से यही हालत है। व्यापार बिल्कुल ठप हो गया है। इस मार्ग पर कई दुकानें हैं, सबकी यही हालत है। शिवा भी इसी परेशानी का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं कि मार्ग बंद होने के कारण वह दुकान तक वाहन भी नहीं ला पाते। स्थानीय निवासी भी दूसरे स्थानों पर अपने दुपहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। काम कब तक खत्म होना यह इस संबंध में कर्मचारी या ठेकेदार कोई जानकारी नहीं देते हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ही काम पूरा नहीं हुआ तो उनके कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।