फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रेलवे विभाग ने आंदोलनकारियों से निपटने को कमर कसी

रेलवे विभाग ने आंदोलनकारियों से निपटने को कमर कसी

Sun, 20 Jan 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेलवे विभाग ने आंदोलनकारियों से निपटने को कमर कसी
खतौली। रेलवे विभाग ने आंदोलनकारियों से निपटने को कमर कस ली है। रालोद ने श्मशान घाट जाने के लिए प्रशासन से अंडरपास बनवाने की मांग पूरी नहीं होने 21 जनवरी को रेल रोकने तथा रेलवे ट्रैक पर धरना देने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को लेकर रेलवे विभाग ने स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स बुलाया है। रेलवे की आरपीएफ व जीआरपी फोर्स की ओर से आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रैक पर धरना देने से रोका जाएगा।
विज्ञापन

रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह पूर्व तहसील में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि अगर 20 जनवरी तक श्मशान घाट आने जाने के लिए अंडरपास नहीं बनाया गया, तो वे तहसील के सामने रेल को रोकेंगे और रेलवे ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अभी तक अंडरपास बनाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। चेतावनी का समय रविवार को बीत गया। आज रालोद के प्रदर्शन को लेकर रेलवे विभाग ने रविवार को आंदोलनकारियों से हर कीमत पर निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स मंगवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed