{"_id":"5c3cdbe2bdec22731a6baa3c","slug":"71547492322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने खाद्य विभाग के कार्यालय पर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने खाद्य विभाग के कार्यालय पर हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने खाद्य विभाग के कार्यालय पर हंगामा किया
देवबंद (सहारनपुर)। नगर के विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर पर हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने राशन कार्डों में त्रुटि तो कुछ ने राशन कार्ड नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
खाद्य आपूर्ति दफ्तर पर हंगामा कर रही मेहराज, रजिया, सायरा, अनीता, सलमा, फहमिदा, मुमताज, राजेश आदि ने आरोप लगाया कि राशन कार्डों में उनका नाम सही अंकित नहीं है। बच्चों के नाम राशन कार्ड से या तो गायब है या फिर गलत अंकित कर दिए गए। इसके चलते विक्रेता उन्हें राशन देने में आनाकानी करता है। इतना ही नहीं बायोमैट्रिक मशीन पर उनकी उंगलियों के निशान एक बार में मैच नहीं होते जिससे राशन डीलर उन्हें परेशान करता है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक राशन कार्ड नहीं मिले हैं। वहीं, पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि सत्यापन सूची के अनुसार ही राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। नामों की त्रुटियों को ठीक कराया जाएगा।