{"_id":"5b9417b2867a557eb3413e4d","slug":"71536432050-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीयत प्रतिनिधिमंडल ने की अजित सिंह से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीयत प्रतिनिधिमंडल ने की अजित सिंह से मुलाकात
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
भाईचारा कायम करने के लिए निकला हूं : अजित सिंह
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय लोकदल के निमंत्रण पर जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा के पदाधिकारियों से रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने डाक बंगले पर मुलाकात की। चौधरी अजित सिंह ने कहा की मैं जिले में भाईचारा कायम करने के लिए निकला हूं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि पूरे देश में जमीयत उलमा-ए-हिंद एवं जमीयत के कौमी सदर मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने भाईचारे एवं प्यार मुहब्बत के लिए जो अभियान चला रखा है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने रालोद मुखिया अजित सिंह द्वारा भाईचारे कायम करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास को अच्छा कदम बताया। यह समय की आवश्यकता भी है। वार्ता के दौरान जमीयत उलमा-ए-हिंद के पूर्व नगराध्यक्ष एवं जनरल सेक्रेट्री आसिफ क़ुरैशी, जमीयत के तहसील सदर मौलाना इमरान हुसैनपुरी, हाफिज तहसीन राना, इस्लाम, जमशेद आलम, असगर क़ुरैशी, हाफिज अब्दुल गफ्फार, नईम राणा, शहनवाज, इच्छी प्रधान, हाजी जमशेद प्रधान, बाली त्यागी आदि मौजूद रहे।