फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैडमिंटन और टीटी में जीता पटेल हाउस

बैडमिंटन और टीटी में जीता पटेल हाउस

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन और टीटी में जीता पटेल हाउस
बैडमिंटन और टीटी में जीता पटेल हाउस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसडी पब्लिक स्कूल में मिनी स्पोर्ट्स डे में जूनियर वर्ग में बैडमिंटन और टेबल-टेनिस में पटेल हाउस की टीमें प्रथम रही। सीनियर वर्ग में इन स्पर्धाओं में लक्ष्मी और गांधी हाउस की टीमों को पहला स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नाटिका द्वारा जीवन में खेलों का महत्व बताया।
नई मंडी स्थित संस्था में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। वॉलीबाल बालक वर्ग में पटेल हाउस की टीम श्रेष्ठ चुनी गई। कोच आरपी सिंह एवं रेखा तोमर के निर्देशन में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और टेबल-टेनिस में कड़ा संघर्ष कर मुकाबले जीते। बच्चों ने योगा और व्यायाम का प्रदर्शन भी किया। अनवी, सृष्टि ने नेशनल स्पोर्ट्स डे पर विचार रखे। ऐरोबिक्स डांस ने मन मोहा। अनिल वार्ष्णेय के निर्देशन में शतरंज टूर्नामेंट भी हुआ। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। शिक्षा के साथ बच्चे खेलों को दिनचर्या में शामिल करें। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ऋषिपाल वशिष्ठ, आशा शर्मा, कुमुद गार्गी, विकेश गुप्ता, नूपुर, चारु, गीता मित्तल, अनुपमा वर्मा, उपप्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा का सहयोग रहा। उधर, जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग नई मंडी में छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन, चेस, बालपास आदि खेलों में भागीदारी की। प्रधानाचार्या सुतापा बोस ने कहा कि खेलों से मानसिक, शारीरिक विकास होता है। खेलों में करियर का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में हुई विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में संस्था के कुणाल कांबोज ने चक्का फेंक में प्रथम, आर्यन शेरावल ने तीन जंप कूद में प्रथम, अनिकेत ने लंबी कूद में द्वितीय, 100 और 200 मीटर दौड़ में विशाल शर्मा द्वितीय, 400 मीटर में प्रशांत शर्मा द्वितीय, ऊंची कूद में कुणाल त्यागी और चक्का फेंक में आशीष सैनी द्वितीय चुने गए। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अर्पण गिरि और 200 मीटर में वंशिका दूसरे स्थान पर रही। कुश्ती में अर्पित ने 27 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। प्रशिक्षण बालेंद्र शर्मा एवं महेश शर्मा के साथ विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed