{"_id":"5b05b9504f1c1bdf408b73d2","slug":"71527101776-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने बिजली कटौती पर एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने बिजली कटौती पर एसडीओ को घेरा
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। नगर पंचायत सभासदों ने विद्युत निगम की ओर से रमजान के महीने में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में एसडीओ का घेराव करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से करने की मांग की है।
कस्बा एवं देहात क्षेत्र में रमजान के महीने में विद्युत निगम द्वारा दिन व शाम के समय तराबी के समय पर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसको लेकर रोजेदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बुधवार को नगर पंचायत के सभासद अनुज सैनी, सुनील कुमार कश्यप, जमशेद राजपूत, विवेक उपाध्याय, रियासत, बाबर अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, शिवकुमार आदि सभासद एकत्र होकर बिजलीघर पर पहुंचे। सभासदों ने विद्युत निगम के एसडीओ भुवन राज सिंह का घेराव कर रमजान माह में की जा रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर विरोध जताया। सभासदों का कहना था कि रात में नौ बजे से 11 बजे तका का समय रमजान के महीने में तराबी पढ़ने का है। उसी समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। चेतावनी दी कि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ भुवन राज सिंह ने सभासदों को शीघ्र विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया है।